24 जून को देर रात प्रदेश के गैंगस्टर आनंदपाल को एनकाउंटर में गोली मारने वाले जाबांज कमांडो सोहन सिंह की हालत में सुधार होने लगा है। उसकी जान अब खतरे से बाहर है। इससे गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल से सोहन सिंह को आज छुट्टी दे दी गई।
उसे देर शाम तक जयपुर लाया जाएगा। इसके बाद प्राथमिक तौर पर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। रात तक कमांडों सोहन सिंह के जयपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मेदांता अस्पताल में मौजूद सोहन सिंह के परिजनों व जवानों के मुताबिक अब वह फीट है। कमांडो के स्वस्थ होकर मेदांता से छुट्टी मिलने के बाद जयपुर लौटने की जानकारी मिलने पर जयपुर सहित राजस्थान के पुलिसकर्मियों और आमजन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।