फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ गया था नहाने और यूं आ गई मौत

Tue, 19 Sep 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
उदयपुर में नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित तैलियों की तलाई में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे नहाने गया बालक डूब गया। उसके साथ नहा रहे दो बालकों ने नगर में आकर सूचना दी तो सैकड़ों नागरिक मौके पर पहुंचे। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 7.30 बजे चट्टानों के बीच फंसे बालक के शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को भीण्डर चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव मंगलवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीण्डर निवासी दिनेश नागदा का 12 वर्षीय पुत्र दर्शन नागदा दोपहर करीब 3 बजे अपने दो दोस्तों के साथ नगर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित तैलियों की तलाई में नहाने गया हुआ था। वहां पर तीनों बालक तलाई में एक सीरे से दूसरे सिरे तक पार कर रहे थे। इस दौरान तलाई के बीच में दर्शन सांसें फुल जाने से गहरे पानी में डूब गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

चार घंटे की हुई मशक्कत

इनसेट में दर्शन - फोटो : अमर उजाला
उसके दोनों दोस्त दर्शन को डूबते देख घबराकर तुरन्त नगर में पहुंच लोगों को सूचना दी। इस पर सैकड़ों नागरिक सहित पुलिस व पालिका प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद कई लोग तलाई में उतर करके बालक को ढूंढने लगे लेकिन शुरुआत में सफलता नहीं मिलने पर पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न साधन मंगवा करके ढूंढने की कोशिश जारी रखी।  जिससे करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद तलाई के बीच में चट्टानों के बीच में शव फंसा हुआ दिखा, जिसको दो लोगों ने पकड़ करके बाहर निकाला।

भीण्डर निवासी दिनेश नागदा का पुत्र दर्शन नागदा 9 वीं कक्षा में नगर के डिसेंट ग्रोथ स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। पिछले तीन दिनों से वह अपने दोस्तों के साथ तैलियों की तलाई पर नहाने जा रहा था। मृतक के पिता दिनेश नागदा मुम्बई में व्यवसाय करते है। दर्शन सहित दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें