फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में बॉयज-गर्ल्स कर रहे थे एन्जॉय, तभी...

Thu, 10 Aug 2017 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ब्वॉय और गल्र्स कर रही थी इन्जॉय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक होटल के बेसमेंट में चल रहे हुक्का बार में बॉजय और गर्ल्स हुक्के गुड़गुड़ाते हुए एन्जॉय कर रहे थे कि तभी पुलिस की रेड पड़ गई। पुलिस को देख कई बॉजय और गर्ल्स ने अपने मुंह छिपा लिए।
विज्ञापन



राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक पॉश इलाके में पुलिस ने हुक्का बार में हुक्का पी रहे 21 लड़के-लड़कियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनका कोटपा एक्ट के तहत चालान कर 42 सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। हुक्का बार में पकड़े गए युवक-युवतियां हाई प्रोफाइल परिवारों से जुड़े हुए हैं।

जयपुर के डीसीपी (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि होटल सिटी इन के बेसमेंट में लड़के और लड़कियों को गैर कानूनी तरीके से हुक्का पिलाया जा रहा है, जबकि होटल संचालक के पास इसका लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश एरिए में चल रहा था हुक्का-बार...

हुक्का बार के मालिक तरुण शर्मा और मैनेजर मुकुल राय - फोटो : Vishnu Sharma
जवाहर नगर थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी के नेतृत्व में यह कार्रवाई राजस्थान में जयपुर शहर के पॉश एरिए राजापार्क स्थित होटल सिटी इन में की गई। ये हुक्का बार होटल सिटी इन के बेसमेंट में लिव इट अप कैफे एंड लाउंज के नाम से चलाया जा रहा था।

छापे के बाद हुक्का-बार मालिक को पुलिस ने धर लिया। हुक्का बार से पांच हुक्के, पांच पाइप एवं आठ फ्लेवर के डिब्बे बरामत किए। जौहरी बाजार, जयपुर निवासी हुक्का बार के मालिक तरुण शर्मा और मैनेजर मुकुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हुक्का बार मालिक व मैनेजर के खिलाफ कोटपा एक्ट एवं धुम्रपान निषेध एवं अधुम्रपायी व्यक्तियों के स्वास्थ्य का संरक्षण अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें