स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ कर पुलिस ने विदेशी युवती सहित चार युवतियों को पकड़ा है। पुलिस को मौके से विदेशी मुद्रा भी मिली है।
डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि देर रात वैशाली नगर इलाके के गौतम मार्ग पर जे स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी। इस पर प्रशिक्षु आरपीएस डाॅ.संध्या के निर्देशन में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर बोगस ग्राहक भेजकर शिकायत की जांच करवाई। फिर सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी।
पुलिस को अनुसार छह युवतियों के अलावा स्पा सेंटर से ग्राहक सुरेन्द्र व संचालक एटसीनियो किन्से को भी माैके से गिरफ्तार किया गया। अवैध धंधे में लिप्त एक युवती भूटान की बतार्इ जा रही है। उसके कब्जे से भूटान, नेपाल, अमरीका की करेंसी मिली है।
उत्तर-पूर्व भारत से देह व्यापार के लिए लार्इ गईं थी ये लड़कियां
body massage
- फोटो : Demo pic
स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई में पकड़ी गई लड़कियां उत्तर-पूर्व भारत से लाई गई थीं। इन युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में गिरोह लंबे समय से वेश्यावृत्ति में लिप्त था। इनमें पकड़ी गई एक युवती पहले भी पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुकी है।
इससे पहले भी वैशाली नगर थाना पुलिस ने पिछले गुरुवार को आम्रपाली सर्किल स्थित काॅपर स्पा पर छापा मारा था। जहां से चार महिलाआें सहित सात को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 8 मोबाइल भी बरामद किए थे।