फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत

Sun, 09 Jul 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर 
विज्ञापन
revolver - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जमीनी पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक का भाई भी गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार धौलपुर जिले के दगरा जैतपुर गांव के बीहड़ इलाके में कृषि भूमि पर कब्जा बनाए रखने को लेकर पूरन सिंह और गोपाली के बीच विवाद चल रहा है। बीती रात को पूरन सिंह की ओर से झगड़े वाली जमीन की जुताई का कार्य चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर गोपाली के परिजन भी खेत में पहुंच गए और जुताई करने पर विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़े में हुई फायरिंग में गोपाली के बेटे रघुवीर के सीने के बगल में गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके बड़े भाई रामू के कंधे में गोली लगी है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, वारदात का पता चलने पर दिहोली थानाप्रभारी परशुराम शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव व घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल रामू का का राजाखेड़ा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें