फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। बच्चों संग कमरे में सो रही विधवा से उसके देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला को मेडिकल के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। शनिवार रात वह अपने दो बच्चों संग सो रही थी। देर रात उसका देवर पवन सिंह कमरे में आया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि दुराचार करने की कोशिश की। चीख पुकार करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने रविवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी देवर से जान का खतरा जताया। कार्यवाहक एसओ मेराज अली ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें