फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलर शिखा और आकांक्षा कोर्ट में पेश, एक और दिन रिमांड पर भेजा

Fri, 19 May 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरोह की शिखा तिवाड़ी उर्फ डीजे अदा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के हाई प्रोफाइल रेप ब्लैकमेलिंग केस में बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह की सदस्य शिखा तिवाड़ी उर्फ डीजे अदा और गिरोह के सरगना अक्षत शर्मा की महिला मित्र आकांक्षा को एसओजी ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें एक दिन के और रिमांड पर भेज दिया।  
विज्ञापन


आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि वैशाली नगर निवासी डाक्टर सुनीत सोनी को ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में अहम रोल निभाने में गया गुरु की गली, ब्रह्मपुरी रोड निवासी शिखा तिवाड़ी को मुंबई से गत सोमवार को गिरफ्तार किया था। दिसंबर 2016 में गिरोह के खुलासे के बाद शिखा जयपुर छोड़कर मुंबई में फरारी काट रही थी। वहीं, अजमेर निवासी आरोपी आकांक्षा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जो कि गिरोह के सरगना अक्षत शर्मा की महिला मित्र है। 










 
विज्ञापन

टीवी में एंकर बनने के लिए दिया था इंटरव्यू

सरगना अक्षत शर्मा और आकांक्षा - फोटो : Vishnu Sharma
पूछताछ के दौरान आरोपी आकांक्षा और शिखा ने बताया कि आरोपी अक्षत ने एक न्यूज चैनल की फ्रेंचाइजी ली थी। जिसमें एंकर के लिए इंटरव्यू देने गई थी। तब उन दोनों की अक्षत से मुलाकात हुई थी। इस दौरान आकांक्षा और अक्षत की नजदीकियां बढ़ गई थी।

अक्षत के बहकावे में आकर आकांक्षा गिरोह के लिए गवाही, रिपोर्ट दर्ज करवाने और शिकार तलाशने का काम करती थी। रेप मामले में हाईप्रोफाइल लोगों को फंसाने के लिए लड़कियों को तैयार करती थी।

एसओजी के मुताबिक आकांक्षा गिरोह में शामिल लड़कियों को बताती थी कि रिश्ते बनाने के दौरान लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए क्या—क्या सबूत जुटाने है। एसओजी ने आकांक्षा, शिखा तिवाड़ी और अक्षत शर्मा को प्रोडक्शन पर लेकर आमने—सामने बैठाकर भी पूछताछ की है। ​


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें