अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में एक बीजेपी नेता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुका था।
रामगंज स्थित पत्थर वाली गली निवासी सुदर्शन शर्मा दयानंद महाविद्यालय का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष था और वर्तमान में भाजपा के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मंच का जिलाध्यक्ष था। शर्मा ने शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों ने बेटे को फंदे पर लटके देखा वे तुरंत उसे जेएलएन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सुदर्शन के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सुदर्शन की मौत की खबर से स्थानीय भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।