फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने सरेराह व्यापारी से पौने पांच लाख रुपए लूटे

Tue, 04 Jul 2017 01:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सरेराह एक व्यापारी की गाड़ी को रुकवाया और उससे करीब पौने पांच लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  लूट की यह वारदात भीलवाड़ा जिले के शास्त्री नगर में बाजार नं. 2 में हीरा ट्रेडर्स के मालिक हीरालाल सिंधी के साथ हुई।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार व्यापारी हीरालाल कल रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तब हीरालाल के भांजे ने उनको 4 लाख 79 हजार रुपए से भरा बैग दिया था। जिसे लेकर हीरालाल अपने घर शास्‍त्री नगर रवाना हो गए।
विज्ञापन


तभी पाटनी मेडिकल के न‍जदीक बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने अपनी गाड़ी हीरालाल की गाड़ी के आगे लगा दी। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद वह चिल्लाए भी लेकिन सूनसान जगह होने से कोई भी मदद को नहीं आया।

लुटेरों की बाइक पर रजिस्ट्रेशन नम्‍बर भी नहीं लिखे थे। अंधेरा होने से वह हुलिया भी देख नहीं सका। वहीं, वारदात का पता चलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें