फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद सैकण्ड में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Sun, 04 Jun 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बाइक चोर की फुटेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में इन दिनों बाइक चोरों के हौसले कितने बुलंद है इसकी बानगी यहां विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहां एक युवक घर के बाहर खड़ी बाइक को चुरा ले गया। हालांकि, उसकी ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोटा शहर के विज्ञान नगर गांधी गृह इलाके में एक चोर शनिवार को दिन में साढ़े चार बजे के करीब चंद पलों में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात में चोर घूमता हुआ आया और बाइक के पास जाकर फोन पर बात करने लगा। इसके बाद उसने मास्टर चाबी से बाइक का लाॅक तोड़ दिया और फुर्ती दिखाते हुए बाइक ले उड़ा। चोर को बाइक चोरी करने में मात्र 45 सैकण्ड का समय लगा। वारदात 3 जून शनिवार है। पीड़ित नरेन्द्र मोहन गौतम ने सीसीटीवी फुटेज के साथ विज्ञान नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बाइक चोर जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें