फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों का खौफ, युवती और वृद्ध से लूटी ज्वैलरी

Fri, 01 Sep 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवती और बुजुर्ग को शिकार बनाया और उनके सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


यह वारदात हुई राजस्थान के राजसमंद जिले में। जहां भावा पंचायत क्षेत्र के सोनियाणा गांव में छह नम्बरिया मार्ग पर अधेड़ गोपीलाल गुर्जर बकरियां चराने गया था। तभी बाइक सवार दो बदमाश ने बकरा खरीदने के बहाने गोपीलाल को बातों में उलझा लिया और फिर उसे सूनसान जगह ले जाकर दबोच लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर डराया और कानों में मुरकी व गले से मादलियां लूटकर बाइक से भाग निकले। लहुलूहान हालत में पीड़ित ने सरपंच प्रहलाद सिंह चारण को सूचना दी। वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर कांकरोली सीआई लक्ष्मणराम विश्नोई मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। इससे करीब एक घंटे पहले महासतियों की मादडी पंचायत के धोली मगरी गांव की बंजारा बस्ती में बदमाशों ने भावना नाम की लड़की के गले से सोने की रामनामी छीन कर भाग गए। एक ही दिन में हुई दो वारदातों से क्षेत्र के ग्रामीणों में डर व दहशत व्याप्त हो गई। लेकिन देर रात तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें