फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 217 किलो डोडा पोस्त पकड़ा

Sat, 20 May 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बोरों में जब्त डोडा पोस्त के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोधपुर के बिलाड़ा में पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करों पर बड़ी सफलता हासिल की है। बिलाड़ा पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक स्कार्पियों में भरा करीब सवा दो क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग छूटे।
विज्ञापन


बिलाड़ा थाने की ओर से बीती रात विष्णु की ढाणी के पास नाकेबंदी करवाई गई थी। नाकेबंदी के दौरान प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार ने एक स्कोर्पियो गाड़ी को आते देख रुकने का इशारा किया। पुलिस नाकेबंदी को देख चालक घबरा गया और गाड़ी को लेकर भाग निकला। स्कोर्पियो को भागता देख पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने गाड़ी का पीछा गया। कुछ दूर चलकर गाड़ी सवार उसे छोड़ कर भाग निकले। गाड़ी की जांच में पुलिस को 217 किलो यानी करीब सवा दो क्विंटल डोडा पोस्त मिला है।

पुलिस ने बोरों में भरा डोडा पोस्त जब्त कर लिया है। पुलिस ने स्कार्पियों में सवार भजनलाल पुत्र पूनाराम निवासी बिरानी और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस फरार तस्करों की तलाश करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें