फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी पर देवर का ऐसा गुस्सा, देखकर हर कोई हैरान

Mon, 08 Jan 2018 08:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अलवर जिले के उपखण्ड लक्ष्मणगढ़ के नजदीक गांव लीली में हुए खूनी संघर्ष में देवर ने सब्बल से हमला कर भाभी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं भतीजा मानसिंह भी हमले में घायल हो गया। पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ में मृतक के बेटे द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार मृतक महिला के बेटे मानसिंह ने बताया कि रविवार को लीली गांव में खेत की डोल को लेकर चाचा राजेन्द्र सिंह ने मां रामदेई पर हमला कर दिया। हमले में मानसिंह और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर 50 वर्षीय रामदेई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें