फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर कैश और शराब की लूट

Mon, 08 Jan 2018 07:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
साउखोर में देसी शराब की दुकान के मुनीम को बंधक बनाकर बदमाश 39 हजार रुपये और 11 पेटी शराब लूट ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद घटना को संदिग्ध बता रही है। मुनीम के अनुसार बदमाशों की संख्या चार थी। महुआपार के सूरज शाही की साउखोर में देसी शराब की दुकान है। गोला के पटखौली निवासी राम बुझारत पाठक मुनीम हैं। रविवार रात राम बुझारत दुकान में सो रहे थे। रात डेढ़ बजे बदमाश दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और तमंचा सटाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बिस्तर के नीचे रखे 39 हजार पांच सौ बीस रुपये कैश और 11 पेटी देसी शराब लूटकर फरार हो गए। मुनीम ने सौ नंबर पर लूट की सूचना दी। थानेदार दिलीप शुक्ला सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे और मुनीम से पूछताछ कर छानबीन की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें