फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल

Sun, 11 Jun 2017 01:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर के दाईका गांव में एक मकान पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


अलवर के कोटकासिम थाना क्षेत्र के दाईका गांव में रविवार को यह संघर्ष हुआ। घायल गोपीराम का आरोप है कि निहाल सिंह जाटव उनकी एक रिश्तेदार आशादेवी के विवादित मकान पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों के साथ आया और मकान की दीवार तोड़ने लगा। उसके साथ आए लोगों के पास धारदार हथियार भी थे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


गोपीराम का कहना है कि आशा देवी के देवर ने कुछ समय पहले उसे झांसे में लेकर खाली कागज पर साइन करवा लिए और उसके आधार पर यह विवादित मकान निहाल सिंह को बेच दिया। इस झगड़े में घायल लोगों को कोटकासिम के अस्पताल में भर्ती करवाया  गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें