उदयपुर के कानोड़ कस्बे में शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपित को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। अब पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यहां कानोड़ कस्बे में शुक्रवार को एक अधेड़ ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसकी आवाज सुन ली, जिसके चलते मासूम को बचा लिया गया। बच्ची को बचाने पहुंचे लोगों ने मौके पर ही आरोपित अधेड़ उम्र के इस व्यक्ति को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपित 38 वर्षीय नीमच जिले का है और यहां चद्दर पतलावतों का साथ गांव में चद्दर बेचता है।