फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीट घर से निकालने के आरोप में पति सहित तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के मामले में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेलवे रोड जगाधरी निवासी ईशानी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 दिसंबर 2016 को पंजाब निवासी तरुण कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति तरुण कुमार, सास महेश रानी और ससुर सतीश कुमार ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें