फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में हत्या के आरोपी पर हमला, बरसाए पत्थर और चप्पल

Fri, 16 Feb 2018 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में आरोपी पर हमला करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश में आज एक बार फिर कोर्ट परिसर में पेशी पर लाए गए आरोपी पर हमले की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


अजमेर के जिला एवं सेशन न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया जब शराब तस्कर को मौत के घाट उतारने वाले बदमाश पर अचानक हमला हो गया। इससे एकबारगी तो चालानी गार्ड के भी हाथ-पांव फूल गए। गार्ड ने जैसे-तैसे हत्यारे युवक को बचाकर पुलिस की जीप में बैठाया। अजमेर के जिला एवं सेशन न्यायालय में शराब तस्कर श्रवण सांसी के हत्यारे हरियाणा निवासी दीपक मलिक को आज पेशी पर लाया गया। इस दौरान मृतक श्रवण सांसी के परिवार की कई महिलाएं कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद थीं। जैसे ही उन्होंने दीपक मलिक को देखा तो उस पर हमला कर दिया।

महिलाओं ने गाली-गलौज के साथ ही मलिक पर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके। इससे सकते में आए चालानी गार्ड उसे बचाकर जीप तक ले गए और वापस जेल छोड़ा। वहीं कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को भी काबू में किया। उधर, स्थानीय सिविल लाइंस थाना पुलिस और अधिकारियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। जब उनसे इस बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर - फोटो : amar ujala
कोर्ट परिसर में हमले की ये नई वारदात नहीं है। इससे पहले भी राजस्थान के चूरू जिले की सादुलपुर कोर्ट में 17 जनवरी को ऐसी ही वारदात हुई थी। यहां एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े हत्या करने का मामला सामने आया था। वारदात के बाद हमलावर कार से भागे निकले थे। यह बदमाशों ने पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पर कोर्ट परिसर में ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें