एंटी टैरेरिस्ट स्कवायड (एटीएस) और पुलिस ने सयुंक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ के साथ दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। यह जब्त मादक पदार्थ सीमा पार से मंगवाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
यह कार्रवाई राजस्थान में एटीएस की स्पेशल टीम ने बाड़मेर जिले के पचपदरा में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर की। सूत्रों के मुताबिक़ सीमा पार से अवैध मादक पदार्थ की खेप आने की सूचना पर एटीएस ने मंगलवार रात को बाड़मेर ज़िले के पचपदरा में नाकेबंदी करवाई थी। जिसमें नेशनल हाइवे-25 सरवडी पटाऊ गोलाई पर नाकाबंदी के दौरान ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। उनसे जब्त मादक पदार्थ की मात्रा करीब 600 ग्राम है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए आरोपी मुराहमुदीन उर्फ़ रहमतुल्लाह निवासी पोकरण और सुरेशकुमार प्रजापत निवासी भाड़खा के रहने वाले है। यह कार्रवाई पचपदरा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह कविया और राजस्थान एटीएस की टीम ने की।