फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किसानों को लूटा

Fri, 23 Jun 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भरतपुर के रुपवास में बीती देर रात को हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर किसानों को लूट लिया। इनमें गोली लगने से एक किसान घायल भी हो गया। जानकारी के अनुसार भरतपुर के कुछ किसान आगरा की करावली मंडी में गेहूं बेचने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे किसान भरतपुर लौट रहे थे। तभी रुपवास के पास ही एक कार में सवार होकर बदमाशों ने किसानों को रास्ते में रोक लिया। उन्होंने किसानों से लूटपाट करने की कोशिश की तो एक किसान ने इसका विरोध किया। ऐसे में बदमाशों ने एक किसान पर फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गया। तब अन्य बदमाश घबरा गए। इस पर बदमाश उनसे करीब 90 हजार रुपए छीनकर भाग निकले। सूचना मिलने पर रुपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें