फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में आकर पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर दी

Thu, 13 Apr 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रियंका
विज्ञापन
पाली जिले में गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 6 साल की बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपित का अपने पिता और भाई से जमीन को लेकर विवाद था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डरी के पास ही स्थित जब्बरगढ़ की ढाणी में मंगलवार देर रात पुकसिंह रजपुत ने गुस्से में आकर अपनी 6 साल की बेटी प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पुकसिंह का अपने पिता और भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद था। इसी को लेकर उसका पिता रूपसिंह और बड़े भाई पदमसिंह से झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुस्से में पुकसिंह ने पास ही सो रही मासूम प्रियंका पर कूट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुकसिंह ने पिता और भाई पर भी ताबड़तोड़ वार किए। जिनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल पिता—पुत्र को बांगड़ अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार रूपसिंह के दो पुत्र पदमसिंह और पुकसिंह है। पदमसिंह दिव्यांग है और अविवाहित है। इसके कारण वह पिता के साथ ही रहता है। पुकसिंह के तीन बेटियां और एक बेटा है। पुकसिंह पिता से जमीन में अपना हिस्सा मांगने के लिए आए दिन पिता से झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें