फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने-दिखने में चचेरी बहन सुंदर, ताऊ के बेटे ने चाकू से गोदा

Thu, 13 Apr 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दौसा जिले के नागंल थाना इलाके में गुरुवार को सुबह एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां अभयपुरा गांव में रहने वाले सुरेश बैरवा ने अपनी सगी बहन कोमल के साथ मिलकर सुबह परीक्षा देने स्कूल जा रही चचेरी बहन पिंकी बैरवा के पेट में चाकू मार दिया। घायल पिंकी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वारदात के बाद नांगल थाना पुलिस ने आरोपी सुरेश को धरदबोचा। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि 16 वर्षीय पिंकी व उसके ताऊ की लड़की कोमल एक ही राजकीय स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा हैं। गत 6 अप्रैल को उनकी क्लास में एक अन्य छात्रा का बॉयोलोजी का रजिस्टर गुम हो गया था। तब पिंकी के बैग में गुम हुआ रजिस्टर मिला। चोरी का इल्जाम पिंकी पर लगा, लेकिन इसी रजिस्टर के पन्नों के बीच एक पत्र भी मिला।

पत्र में लिखा था कि तू (पिंकी) दिखने और पढ़ने में मुझसे (कोमल) अच्छी है। तेरे ऊपर फैंसी ड्रेस भी अच्छी लगती है और मैं खराब लगती हूं। मैं हर बार तूझसे हारती हूं। लेकिन अब मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगी। इसे देखकर टीचर व पिंकी के परिजन सकते में आ गए।
विज्ञापन


राइटिंग मिलान की गई तो वह पिंकी के ताऊ की लड़की कोमल की होने का पता चला। इससे रजिस्टर चोरी का इल्जाम कोमल पर आ गया। इसके बाद पिंकी व कोमल में विवाद बढ़ गया। पिंकी बैरवा ने स्कूल जाना छोड़ दिया।

पिंकी की गुरुवार को परीक्षा थी। इसलिए वह अकेले ही स्कूल जा रही थी। उसका आरोप है कि वह चांदपुर मोड़ पर पहुंची। तभी एक बाइक पर उसके ताऊ का लड़का सुरेश अपनी बहन कोमल के साथ आया और सुरेश ने पिंकी के पेट में चाकू मार दिया। तब आसपास के लोगों ने पुलिस व पिंकी के परिजनों को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें सभी आरोपों की पुष्टि की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें