गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर से ठीक पहले 24 जून को हरियाणा में सिरसा से अरेस्ट आनंदपाल सिंह के दोनों भाइयों देवेंद्रपाल और रुपेंद्रपाल सिंंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया।
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के ठीक पहले 24 जून को हरियाणा में सिरसा से एसओजी पुलिस की गिरफ्त में आए आनंदपाल सिंह के दोनों भाइयों देवेंद्रपाल और रुपेंद्रपाल सिंंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इसके बाद एडिशनल एसपी पवन मीणा एक बुलटप्रुफ गाड़ी में दोनों हार्डकोर बदमाशों को लेकर जयपुर एसओजी आॅफिस के लिए रवाना हुए। इस दौरान हथियारबंद जवानों की कई और गाड़ियां साथ आई। रिमांड के दौरान देवेंद्रपाल सिंह उर्फ विक्की और रुपेंद्र पाल सिंह उर्फ गट्टू से वे फरारी के दौरान कहां—कहां रहे और उन्हें किन—किन लोगों ने शरण दी जैसी जानकारी उगलवाई जा सकती है।