फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर की सीनियर एडवोकेट से हुई तकरार, विरोध में उतरे वकील

Mon, 08 Jan 2018 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
धक्का मुक्की का शिकार हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोधपुर में दुष्कर्म के आरोपी आसाराम की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में सीनियर एडवोकेट से हुई एक थानाप्रभारी की हुई तकरार ने तूल पकड़ लिया है। इससे प्रदेश के वकील एक बार फिर से आंदोलन की राह पर जाते नजर आ रहे है। 
विज्ञापन



सीनियर एडवोकेट सज्जनराज सुराणा से कथित बदसलूकी के मामले में जोधपुर के उदय मंदिर थाना प्रभारी मदन बेनीवाल के निलंबन की मांग को लेकर वकीलों ने आज एक दिन का कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान कुछ जगह वकीलों ने विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांधकर पैरवी की। जोधपुर व जयपुर हाईकोर्ट बार, जयपुर बार और जिला बार एसोसिएशन ने घटना पर कड़ी निन्दा की है। 

थानाप्रभारी ने हाथ पकड़कर सुराणा को ही वहां से हटा दिया

वकील सज्जनराज सुराणा - फोटो : social media
जानकारी के अनुसार, राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सज्जनराज सुराणा बार काउंसिल आॅफ राजस्थान के चेयरमैन रह चुके है और फिलहाल सदस्य है। नाबालिग छात्रा से यौन दुराचार के मामले में आरोपी आसाराम की शनिवार को जोधपुर कोर्ट में पेशी पर थी।​ जहां काफी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए। पुलिस उन्हें खदेड़कर हटा रही थी।

इस दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे आसाराम के वकील सज्जनराज सुराणा को भी पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर हटा दिया। इसे लेकर एडवोकेट सुराणा की ड्यूटी पर तैनात उदयमंदिर थानाप्रभारी मदन बेनीवाल से नोंकझोंक हो गई।​ इस घटना से वकील आक्रोशित है और थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे है। 
विज्ञापन

ये है एडवोकेट और थानाप्रभारी का कहना

कोर्ट में आसाराम - फोटो : File photo
मामले में थानाप्रभारी मदन बेनीवाल का कहना है कि कोर्ट परिसर में आसाराम समर्थकों के​ लिए धारा 144 लागू है। वे हाईकोर्ट के आदेशों की पालना के लिए समर्थकों को हटा रहे थे। वहीं, आसाराम के वकील इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए उन्हें उकसा रहे थे।

दूसरी तरफ, एडवोकेट सुराणा का कहना था कि कोर्ट परिसर में पुलिस समर्थकों पर लाठी बरसा रही थी। जो कि गलत है। पुलिस ने यह तब किया जबकि आसाराम कोर्ट से जा चुके थे। उन्होंने पुलिस के इस कृत्य पर आपत्ति जताई तो उनके साथ भी बदसलूकी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें