फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्ज करते वक्त लगा झटका, चली गई महिला की जान

Tue, 04 Apr 2017 03:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर में फैला करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर—आगरा हाइवे पर तूंगा तहसील में मोबाइल चार्जिंग के वक्त करंट लगने से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के पति प्रभुलाल बैरवा ने तूंगा थाने में सोमवार शाम को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


तूंगा तहसील में नारदपुरा स्थित टोल्या की ढाणी में रहने वाले प्रभुलाल ने बताया कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी काली देवी गत 29 मार्च को शाम करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाले सुभाष बैरवा के घर गई थी। जहां काली देवी अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा रही थी, तभी तेज झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। उन्होंने तत्काल काली देवी को अस्पताल पहुंचाया। जहां वह अचेत रही और सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें