फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों की पॉकेट पर हाथ साफ करने वाली पकड़ी गई

Sun, 23 Jul 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी सुनीता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सफर के दौरान लोगों की पॉकेट पर हाथ साफ करने वाली एक शातिर जेबतराश महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के एक अंतराज्यीय गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई अलवर जिले में भिवाड़ी सर्किल में फूलबाग थाना पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपी सुनीता बावरिया है। वह हरियाणा के भिवानी जिले के पास बड़ियादि गांव की रहने वाली है। फूलबाग पुलिस ने जाल बिछाकर उसे भिवाड़ी अलवर बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महेंद्रगढ़ निवासी गणेश नारायण 18 जुलाई को दो लाख रुपये लेकर धारूहेड़ा से टेम्पो में बैठकर भिवाड़ी आ रहा था।

भिवाड़ी समतल मोड़ पर आरोपी सुनीता भी टेम्पो में बैठ गई। सफर के दौरान सुनीता ने मौका पाकर बैग में रखे 2 लाख रुपये चुरा लिए। वारदात के बाद पीड़ित गणेश नारायण ने फूलबाग थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

 
इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आज वारदात में शामिल आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। उससे दो लाख रुपये भी बरामद किये है। उससे और अन्य चोरी की वारदातें खुलने  की भी सम्भावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें