रिश्तों को तार तार करने वाली एक ऐसी कहानी, जिसमें अवैध संबंधों के सामने न किसी के अहसान आड़े आए न ही सात फेरों के सात वचन। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
अवैध संबंधों के इस दर्दनाक अंत वाली कहानी की शुरुआत कुछ साल पहले हुई। जब भूरा अपने गांव मुरैना (मध्यप्रदेश) से जयपुर आया। उसने अपने दूर की रिश्तेदार के यहां शरण ली। दूर की रिश्तेदार अनेगा अपने पति और पांच बच्चों के साथ कानोता में रहती थी। अनेगा का पति पप्पू सीवर के गड्ढ़े खोदने का काम करता था। उसने भूरा को भी काम दिया और रहने के लिए अपने घर में जगह भी दी।