फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ मेला देखने जा रहे मासूम को बस ने कुचला

Wed, 30 Aug 2017 02:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
road accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
चार साल का इकलौटा बेटा अपने पिता के कंधे पर बैठकर गणेश जी के मेले में झांकी देखने जा रहा था तभी तेज रफ्तार बस ने पिता पुत्र को चपेट में ले लिया।  टायरों के नीचे आने से मासूम बालक की मौत हो गई। वहीं, पिता गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने उत्पात मचाते हुए बस में आग लगा दी और दूसरी बस में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। यह मामला है राजस्थान के कोटा जिले का। जानकारी के मुताबिक खैराबाद तहसील के माली मोहल्ले में रहने वाला मुकेश सुमन (35) कल रात अपने इकलौते चार वर्षीय बेटे हर्षित को कंधे पर बैठाकर गणेश महोत्सव पर आयोजित झांकियां दिखाने ले जा रहा था।

रीझिड़िया मार्ग पर कोटा की तरफ से आ रही निजी बस ने पीछे से पिता पुत्र को टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। मासूम हर्षित बस के टायरों से कुचलकर वहीं खत्म हो गया। वहीं, उसका पिता मुकेश सुमन घायल हो गया। तब आसपास से गुजर रहे लोगों ने मदद कर घायल मुकेश को अस्पताल पहुंचवाया। इसके बाद कुछ गुस्साए लोगों ने एक्सीडेंट करने वाली बस में आग लगा दी।
विज्ञापन


दूसरी बस में तोड़फोड़ कर रोड जाम कर दिया। तब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल ने बस में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने समझाइश कर शव को कब्जे में लिया और जाम खुलवाया। बेटे की मौत की खबर पाकर मां की तबीयत बिगड़ गई और आसपास के लोगों ने उसे संभाला और निजी डॉक्टर के पास लेकर गए। हर्षित की 2 बहनें हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें