फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला रफादफा करने की एवज में रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिसवाला

Wed, 25 Oct 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
थाने में दर्ज मामले को रफा-दफा करने की एवज में रिश्वत ले रहे एक पुलिसवाले को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



यह कार्रवाई एसीबी की जयपुर ग्रामीण की टीम ने की। एसीबी के मुताबिक रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी कांस्टेबल नवीन कुमार है। वह जयपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले में महेंद्रा सेज थाने में तैनात है।
विज्ञापन


आरोप है कि नवीन ने परिवादी से मुकदमे में जांच की फाइल बंद करने की एवज में रिश्वत मांगी। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद परिवादी आज रिश्वत की रकम 6 हजार 900 रुपए लेकर कांस्टेबल नवीन कुमार के पास गया। जहां रुपए लेकर जेब में रखते ही एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें