फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रंगस(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बूणी के पास एक ट्रक चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक सवारों की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलदीप सिंह पुत्र किशन चंद निवासी वेहा, नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार शाम वह सुनील कुमार के मोटरसाइकिल पर बैठकर रंगस से अपने घर बेहा जा रहा था। मोटरसाइकिल वह खुद ही चला रहा था। करीब साढ़े 7 बजे जब वे बूणी के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें