फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पटवारी रामदेव जाखड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक और कार्रवाई करते हुए पटवारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक काश्तकार से जमाबंदी देने की एवज में मांगी गई थी।
विज्ञापन


ट्रेप की कार्रवाई डीएसपी मदनदान सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने अजमेर जिले के मेड़ता सिटी में की। एसीबी अजमेर के एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पटवारी रामदेव जाखड़ है, जो कि मौकाला गांव का रहने वाला है।

उसके खिलाफ बेड़ास गांव निवासी रामनिवास ने अपने दोस्त लिखमाराम की मदद से एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि खेत की जमाबंदी निकालने की एवज में पटवारी रामदेव जाखड़ 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जिसका सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आया पकड़ में...

bribe - फोटो : Demo pic
आज एसीबी ने जाल बिछाकर परिवादी के मार्फत पटवारी रामदेव को मेड़ता में बुलवाया। जहां परिवादी लिखमाराम ने ज्योंही आरोपी रामदेव को रिश्वत की रकम दी। उसने रिश्वत की राशि जेब में रखी तभी ईशारा मिलने पर एसीबी ने रामदेव को रंगे हाथों दबोच लिया।

डीएसपी मदनदान सिंह के मुताबिक पहले भी नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी रामदेव जाखड़ द्वारा करीब एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने की जानकारी सामने आई है। तब पीड़ित ने एसडीएम के सामने गुहार लगा दी थी और एसडीएम के आदेश से उसके नामांतरण खोले गए थे। एसीबी टीम मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें