फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की बेटी को मां ने दिया जहर, खुद भी खाया

Sun, 13 Aug 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
जहर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
ममता की छांव में पाल पोस कर जिस बेटी को बढ़ा किया। एक मां ने आखिरकार उसी सात साल की बेटी को जहर दे दिया और फिर खुद जहर खा लिया। इसके बाद घर में अचेत होकर पड़ गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि परिजनों ने इसका पता चलते ही गंभीर हालत में मां व बेटी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। यह मामला है अलवर के खेरली थाना इलाके के गांव खेरली चंद्रावत का। जानकारी के अनुसार खेरली चंद्रावत निवासी महेश बलाई से उसके सगे भाई प्रीतम ने 35 हजार रुपए उधार लिए थे। रुपयों के मांगने पर प्रीतम झगड़े करने पर उतारू हो जाता था। रविवार को जब महेश घर पर नहीं था। तब उसकी पत्नी अपने जेठ प्रीतम से 35 हजार रुपए मांगने गई। तब प्रीतम फिर से झगड़े पर उतारु हो गया। इससे महेश की पत्नी सुशीला अवसाद में आ गई। उसने अपने घर जाकर जहर खा लिया।

यही नहीं, सुशीला ने अपनी 7 वर्षीय बेटी मनीषा को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद दोनों अचेत होकर पड़ गई। मां व बेटी के विषाक्त खाने का पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग भी आ गए। फिर मां व बेटी को गंभीर अवस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल मां व बेटी की हालत स्थिर है। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें