फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत पर भी नहीं आया रहम, घूस लेते पकड़ा गया डॉक्टर

Fri, 27 Oct 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक मृत बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर को तरस नहीं आया और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने की एवज में ही रिश्वत की मांग कर डाली। मामला एसीबी तक पहुंचा तो एसीबी  ने आज डॉक्टर को 10 हजार  रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर देहात की टीम ने  यह कार्रवाई राजधानी जयपुर में की। जहां उसने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में सेठी कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट सेटेलाइट अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर बीएल मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी टीम ने यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर रामसिंह जाट के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर मीणा मेडिकल ज्यूरिष्ट है। उसके खिलाफ परिवादी ने एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनके बच्चे की पिछले दिनों मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़े जा चुके है मेडिकल ज्यूरिष्ट

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के लिए सेटेलाईट अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिष्ट में आवेदन किया था। इस रिपोर्ट को बनाने की एवज में डॉक्टर बीएल मीणा ने रिश्वत की मांग की। शिकायत का सत्यापन करने पर भी आरोप सही पाया गया। तब एसीबी ने आज परिवादी को 10 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेकर डॉक्टर बीएल मीणा के पास भेजा।

जहां रिश्वत लेने के बाद ईशारा मिलते ही एसीबी ने डॉक्टर बीएल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उससे रकम बरामद कर ली। मेडिकल ज्यूरिष्ट को सेटैलाईट हॉस्पिटल, सेठी कॉलोनी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिष्ट के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले आ चुके है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें