फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी का रेप, फिर हाथ-पांव बांधकर भागा चाचा

Tue, 08 Aug 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात राजस्थान के बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना इलाके की है। एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि नाबालिग पीड़िता 6 अगस्त की शाम करीब 7 बजे कपडे़ खरीदने गई थी। लौटते वक्त उसे आरोपी चाचा रायचंदराम जाट मिला और उसने पीड़िता को घर छोड़ने की बात कही। बातों में आकर पीड़िता भी चाचा की मोटरसाईकिल पर बैठ गई।
विज्ञापन

झाड़ियों में पटक कर भाग निकला

फाइल - फोटो : Demo pic
सुनसान खेत में ले जाकर आरोपी ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांध कर झाड़ियों में पटक कर भाग निकला। किसी तरह पीड़िता ने हाथ पैर खोले और फिर घर पहुंचकर परिजनों को पीड़ा बताई। पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया। 

पुलिस ने धारा 376 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु की। अन्वेषण अधिकारी सबइंस्पेक्टर सुरे सारण के नेतृत्व में गठित टीम ने महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी रायचंदराम को धर दबोचा। पूछताछ के बाद उसे आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार रायचंदराम जाट उम्र 35 साल धोरीमन्ना का ही रहने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें