फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमदूत बनकर दौड़ा ट्रक, स्कूटी सवार को रौंदते हुए भागा 

Tue, 23 May 2017 01:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
टोंक रोड पर आरबीआई कट के समीप मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक यमदूत बनकर दौड़ा और स्कूटी पर अस्पताल जा रहे दो व्यक्तियों को कुचल दिया। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर गांधी नगर थाना व दुर्घटना थाना पूर्व की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ट्रक चालक वहां से भाग निकला। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार 40 वर्षीय दुल्हार पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। जबकि गंभीर घायल बिहार निवासी जगदीश है। वे दोनों मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के पास मिठाई दुकान संचालक के यहां कर्मचारी है।
इनमें जगदीश की तबियत कल रात बिगड़ गई। इस पर दुल्हार उसे स्कूटी पर बैठाकर मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से एसएमएस अस्पताल जाने को निकला। वे आरबीआई कट के समीप पहुंचे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी और स्कूटी सवार दोनों युवकों को कुचलते हुए भाग निकला। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें