भरतपुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन साल से फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
भरतपुर एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि कामां तहसील निवासी एक महिला ने गांव के ही सीताराम उर्फ सीतो समेत दो जनों के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा 21 जून 2014 को थाना कामां में दर्ज करवाया था। केस का अनुसंधान सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह राठी ने मामले में नामजद आरोपी सीताराम उर्फ सीतो गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सीताराम कामां तहसील के विरार गांव का रहने वाला है। पिछले तीन साल से सीताराम फरार चल रहा था।