अच्छी पढ़ाई और प्रयत्न करने पर भी जॉब नहीं मिलने से तनावग्रस्त एक युवती ने जयपुर में कल देर रात को कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आज अल सुबह उसकी मां चाय देने गई तब बेटी के फंदे पर लटकता देखकर हो खो बैठी।
सूचना मिलने पर करणीविहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी पहुंचाया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसे जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी से पहले योगिता ने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसके मजमून में आर्थिक तंगी का हवाला देकर अपने माता पिता को संबोधित करते हुए कहा कि जॉब नहीं मिलने से मैं काफी परेशान हूूं। मम्मी पापा मैं आपसे बात नहीं कर पा रही हूं। बता भी नहीं पा रही हूं। काफी कोशिश पर भी मुझे अच्छा जॉब नहीं मिला है। मैं आप पर बोझ बनती जा रही हूं और अब बोझ नहीं बन सकती। आई एम वेरी वेरी सॉरी।
पुलिस के मुताबिक सुमन विहार में रहने वाली योगिता शर्मा 26 साल की थी। वह आर्किटेक्टर का कोर्स कर रही थी। वह कल रात कमरे में सोने चली गई। आज सुबह जब उसकी मां चाय लेकर उसके कमरे में गई तो दरवाजा खुला था और वह पंखे से लटकी हुई थी। थानाधिकारी महावीर सिंह के मुताबिक केस की जांच सबइंस्पेक्टर विनोद कर रहे है। सुसाइड नोट योगिता के कमरे में मिला था। जिसमें लिखी गई बातों के बारे में जांच की जा रही है।