फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सेना का अधिकारी बताकर 16.24 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार 

Mon, 26 Jun 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी नीरज अढिया - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
अमेरिकी सेना का अधिकारी बताकर करीब सवा 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को जयपुर की सायबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


स्टेट क्राईम रिकार्ड ब्यूरो के एसपी शरत कविराज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीरज अढिया उम्र 28 साल है और वह नंदनवन अपार्टमेन्ट ए, नंदन वन सोसायटी, राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। पिछले साल मार्च में मानसरोवर निवासी राधेश्याम शर्मा ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसे एक ईमेल मिला जिसमें आरोपी ने खुद को अमेरिकी सेना का अधिकारी बताया। उसने कहा कि अफगानिस्तान युद्ध के बीच कुछ फंड प्राप्त हुआ है, जो एक बाॅक्स में यूके में रखा है। 

ठग ने चैटिंग कर पीड़ित से इस 4.5 मिलियन डाॅलर के फंड को सुरक्षित रखने के लिए मदद मांगी और इसकी एवज में उसे फंड का 20 प्रतिशत कमीशन देने का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित राधेश्याम शर्मा को ईमेल से ग्रोसवेनाॅर सिक्युरिटी सर्विसेज लि0 लन्दन के पास फंड—की होने की जानकारी दी और लन्दन की इस फर्म ने राधेश्याम को एक बॉक्स भेजने की जानकारी दी व वेयरहाउस चार्ज, बाॅक्स को घर पर डिलीवर करने ,कस्टम डयूटी आदि के नाम से अलग-अलग खातों में रुपए जमा करवा लिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीबीआई का डर दिखा और रुपये बैंक खातों में जमा करवाते रहे

demo pic - फोटो : अमर उजाला
ठगी के आरोपी ने परिवादी को सीबीआई का डर दिखाकर परिवादी को ब्लैकमेल किया।  

पुलिस के अनुसार, मई 2016 में एक अफ्रीकन व्यक्ति एक बाॅक्स लेकर परिवादी के घर आया व बताया कि बाॅक्स में एक केमिकल की बोतल इलेक्ट्राॅलिक सेफ में रखी थी, जो टूट गई और केमिकल सेफ में चला गया है। इससे करेंसी खराब हो गई है। उसने करेंसी साफ करने के लिए केमिकल मंगवाने के नाम पर भी रुपए ले लिए। 

इसके बाद जब राधेश्याम ने आरोपियों को और रुपए देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने पुलिस व सीबीआई का डर दिखाकर और राशि अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाते रहे। इस प्रकार परिवादी से कुल 16 लाख 24 हजार रुपये जमा करवा लिए। 

सायबर थाना पुलिस ने धारा 66 डी आईटी एक्ट व 419, 420, 120बी आईपीसी में दर्ज कर जांच शुरु की। जिसमें सामने आया कि राधेश्याम ने आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते में सात लाख 23 हजार रुपए जमा करवाए गए। इस पर वह खाता नीरज अढिया के नाम से होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर अनुसंधान अधिकारी शुभकरण पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम को राजकोट, गुजरात भेजा गया। पुलिस टीम ने खाताधारक नीरज अढिया को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें