फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने जा रहा था मासूम, रास्ते में मिल गई 'मौत'

Tue, 05 Sep 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़ हुई जमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सड़क हादसे में रोडवेज की बस ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, भिवाड़ी के बस स्टैण्ड के पास आज अलवर से भिवाड़ी की तरफ आती राजस्थान पथ परिवहन की बस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आते ही बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बच्चे के परिजनों सहित भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 12 वर्षीय मृतक बच्चा किशन घटनास्थल के पास ही झुग्गी झोंपडी में अपने परिवार के साथ रहता था। वह सायंकालीन शिक्षा ग्रहण करता था। आज भी बच्चा जब पढ़ने के लिए सड़क की तरफ आया तो बस ने मौत का काल बनकर उसे निगल लिया। वहीं मौके पर पहुंची भिवाड़ी फूलबाग थाना ने शव को कब्जे में लिया और बस को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें