आपराधिक वारदात कर पिछले करीब नौ महीने से फरारी काट रहे और इस दौरान दो बार फायरिंग करने वाले एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
कोटा शहर एसपी अंशुमन भोमियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साबिर है। उस पर तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित था। साबिर ने तीन दिन पहले सट्टे के कारोबार के वर्चस्व को लेकर स्थानीय निवासी शरीफ उर्फ शरिफा पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने पर गंभीर घायल शरीफ का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वारदात के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने साबिर की तलाश शुरु कर राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई जगह दबिशें दी, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर साबिर को कोटा से ही गिरफ्तार किया गया। भौमियां ने बताया कि बीते एक महीने में दो बार फायरिंग कर चुका है। मामले में पुलिस ने साबिर के साथ जावेद और एक बालअपचारी को भी धरदबोचा है। उनके कब्जे से पिस्टल, देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए है। साबिर विज्ञान नगर और उद्योग नगर थाना इलाके का शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 21 प्रकरण दर्ज है।