फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से चला रहे थे जुएं का अड्डा, 9 गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में आरकेपुरम थाना पुलिस ने शुक्रवार को जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दो कारों में ही जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बंधा धर्मपुरा रोड पर दो कारों को खड़ी करके कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो यहां 9 जुआरी ताश के पत्तो पर दांव लगा रहे थे। इस पर पुलिस टीम ने इन्हें धर दबोचा। थानाधिकारी शौकत खान ने बताया कि कार्रवाई में जुआरियों के पास 58 हजार 830 रुपए की नकदी, दो कार और एक स्कूटी मिली है जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आदतन जुआरी होने के कारण पहले भी इनके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें