फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ले जा रहे थे 22 किलो अवैध डोडा-पोस्त, सात गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 22 किलो 850 ग्राम डोडा—पोस्त के साथ 7 जनों को गिरफतार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले की रामदेवरा पुलिस ने कस्बे के नोखा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। इसके बाद रामदेवरा थानाधिकारी अमरसिंह ने इलाके में नाकाबंदी कर कई जगह दबिश दी। इस पर यहां डोडा—पोस्त के साथ बोलेरो केम्पर गाड़ी को जब्त किया गया। पुलिस ने तस्करी में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में गुरपेज सिंह, मुख्तयार सिंह, हरचरण सिंह, दर्शन सिंह, बलविंदर सिंह, करण सिंह और राजू सिंह शामिल है। पूछताछ में सामने आया कि अवैध डोडा—पोस्त को बीकानेर के रास्ते पंजाब ले जाने की प्लानिंग थी। आरोपियों में पांच युवक पंजाब और दो राजस्थान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें