फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की बालिका के अपहरण का प्रयास, बहन की चीख सुनकर भाईयों ने बचाया

Sun, 13 Aug 2017 03:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बालिका के अपहरण का प्रयास - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
तीन युवकों ने 15 साल की किशोरी का अपहरण करने की साजिश रची। युवकों ने किशोरी के उसके बाल खींचे, हाथ पकड़ा और फिर गाड़ी में पटकने का प्रयास किया, लेकिन उसकी चीख  सुनकर आए भाईयों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बहन को अगवा होने से बचा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने एक आरोपी को दबोच भी लिया, लेकिन उसके साथी बदमाशों ने हथियारों से हमला कर अपने साथी को छुड़ा लिया और भाग निकले। यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के चूरू शहर का। जहां चांदनी चौक इलाके में रहने वाली 15 साल कि एक बालिका कल देर शाम को सिलाई सीखकर अपने घर जा रही थी।

इसी दौरान आरिफ, शरीफ और सुलतान नाम के युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। पीड़िता के मुताबिक तीनों युवकों ने उसके बाल और हाथ खींचकर अपनी गाड़ी में जबरन पटकने की कोशिश की। उसने काफी संघर्ष किया और चीख पुकार मचाने लगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पकड़ने में आए आरोपी शरीफ को छुड़ाकर ले गए

बालिका के अपहरण का प्रयास
​इससे बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्ची के भाई और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर पीड़िता को छुड़वा लिया। साथ ही, आरोपी शरीफ को धरदबोचा। वहीं, मौके से सुलतान और आरिफ भाग गए।

बताया जा रहा है कि इसके बाद वापस से दोनों आरोपी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ हथियार, डंडे लेकर आए और युवती, उसके भाई व अन्य लोगों पर हमला कर पकड़ने में आए आरोपी शरीफ को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में करीब आधा दर्जन लोगों के चोटें भी आई।

तब सूचना मिलने पर चुरु एएसपी केसर सिंह शेखावत, डीएसपी हुकम सिंह तंवर, कोतवाली थाना अधिकारी भगवान सहाय, आरएसी व पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। देर रात को नाबालिग पीड़िता के पर्चा बयान पर पुलिस ने आरोपी आरिफ, शरीफ और सुल्तान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें