एक मकान में छक्का दाना से जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन लाख रुपए, मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त किए हैं।
पूरा मामला राजस्थान के अजमेर का है। क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि जिले में जगह बदल-बदलकर जुआ खिलवाने वाले खाईवाल का पीछा किया जा रहा था। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लोहागल स्थित तरूण पटेल के मकान में छक्का दाना से जुआ खिलवाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने मय जाप्ता दबिश दी। मकान में दस जुआरी जुआ खेल रहे थे। इस पर मकान मालिक तरूण पटेल, बी के काॅल नगर निवासी संतोष गिदवानी, फाॅयसागर रोड़ निवासी रमेश, थावरचंद, चैरसियावास रोड निवासी रविन्द्र सिंह, चौधरी काॅलोनी निवासी कमलेश सिंधी, दरगाह बाजार निवासी मंसूर खान, इलियास खान, मूलचंद और बगीर उदीन को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से 3 लाख 5 हजार रुपए नगद, छक्का दाना की जोड़ी, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है। यह सट्टा जाॅनी चला रहा था। जाॅनी की भी तलाश की जा रही है।