फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime:जयपुर में फ्रेंडशिप कर युवती से रेप, 2 साल शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखा,सांगानेर सदर में मामला दर्ज

Fri, 17 Feb 2023 12:49 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में एक युवती से फ्रेंडशिप कर रेप करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसे लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा और दो साल तक देह शोषण करता रहा। पीड़िता ने सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जयपुर में फ्रेंडशिप कर युवती से रेप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर युवती का देहशोषण और बाद में धोखा देकर युवक फरार। ये घटना जयपुर में एक युवती के साथ हुई। जिसे दो साल तक युवक को झांसा देता रहा और यौन शोषण करता रहा। बाद में ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देने लगा, तो पीड़ित युवती ने जयपुर के सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज करवाकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीकर निवासी 27 साल की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सांगानेर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि सीकर निवासी 27 साल की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके मुताबिक कुछ साल पहले उसकी मुलाकात श्रवण नाम के युवक से हुई।  बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा, तो आरोपी ने उससे फ्रेंडशिप कर ली। फिर प्यार-मोहब्बत तक बात पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे झांसा दिया। जिसके बाद वो दोनों सांगानेर सदर इलाके में ही लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। शादी का वादा करके आरोपी ने उसके साथ लम्बे समय से रेप किया।

सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि पिछले लगभग 2 साल से आरोपी शादी करने का झांसा देकर लगातार उसका देहशोषण करता रहा। जब शादी करने का प्रेशर बनाया, तो अब वह उसे छोड़कर चला गया है। पीड़िता ने जब युवक से सम्पर्क किया, तो उसने ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दे दी। अपने साथ हुए इस धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता से आरोपी के फोटोग्राफ, फोन नम्बर और डिटेल लिए हैं। आगे की तफ्तीश और युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें