फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी राजस्थान टीम से हो गया था बाहर...अब बन गया आंख का तारा

Sat, 06 May 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गुजरात लॉयंस बनाम दिल्ली डेयडेविल्स के बीच हुए मुकाबले का फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
आईपीएल-10 में पिछले दिनों हुए गुजरात लॉयंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हुई। उस मैच में मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की नैया पार कराने वाले रिषभ पंत की क्रिकेट के दिग्गजों ने भी जमकर तारीफ की है। उस मैच में रिषभ ने मात्र 43 गेंदो में 97 रनों की पारी खेल टीम को एक बड़ी जीत दिलाई। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के हरिद्वार में जन्में पंत ने क्रिकेट सीखने की शुरुआत दिल्ली से की थी। एक समय ऐसा था जब पंत को एक मैच खेलने के लिए रुड़की से दिल्ली आना पड़ता था और मैच खेलने के बाद वापस रुड़की के लिए निकलना होता था। क्रिकेट खेलने की दीवानगी पंत को रोक नहीं पाई और वो दिल्ली शिफ्ट हो गए जहां उन्होनें दिल्ली की प्रतिष्ठित सोनेट एकेडमी जॉइन की। रिषभ के कोच तारक सिन्हा ने बताया था कि रिषभ प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए रुड़की से दिल्ली आया करता था जहां वो रात बिताने के लिए गुरुद्वारे में ठहरा करता था। 

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पंत की बल्लेबाजी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने यहां तक कह डाला की इसबार आईपीएल में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई ये अबतक की सबसे बेहतरीन पारी थी। 
विज्ञापन


राजस्थान से खेला अंडर-14 अंडर-16

रिषभ ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत राजस्थान से की जहां वो राजस्थान की अंडर-14 और 16 टीम का हिस्सा रहे। दिल्ली की सोनेट एकेडमी के कोच तारक सिन्हा की सलाह पर ही पंत राजस्थान आए जहां उनका जूनियर लेवल टीमों में सलेक्शन हुआ लेकिन बाद में पंत को राजस्थान टीम से बाहर निकाल दिया गया। पंत दोबारा दिल्ली लौट गए जहां से उन्होनें 18 वर्ष की उम्र में रणजी ट्रॉफी के लिए डेब्यू भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें