फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GRAM 2017: सेल्फी विद सीएम का क्रेज, मंत्री भी कतार में...

Thu, 25 May 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीएम के कटआउट के साथ मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप सेल्फी विद सीएम चाहते हैं तो तुरंत कोटा पहुंच जाइए। यहां सीएम के साथ सेल्फी खिंचवाने में कोई रोक टोक नहीं होगी। दरअसल, कोटा के आरएसी मैदान परिसर में चल रहे ‘ग्राम 2017’ में सेल्फी बूथ व कटआउट बूथ किसानों व आमजन के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


कोटा में चल रहे ‘ग्राम 2017’ में किसान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कटआउट के साथ सभी फोटो खिंचवा रहे हैं और राजस्थानी संस्कृति के रंग में सराबोर होकर सेल्फी भी ले रहे हैं। सीएम के साथ सेल्फी का क्रेज इतना ज्यादा है कि किसानों के साथ ही मंत्री भी फोटो खिंचवाते नजर आए। ग्राम कोटा के तहत स्मार्ट फार्म, मुख्य सभागार एवं भोजन शाला में ‘ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन’ के तहत लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक सेल्फी बूथ सभी को आकर्षित कर रहे हैं।

बूथ पर पुरुषों के लिए पगड़ी व मूंछें और महिलाओं के लिए टीके के साथ सेल्फी लेने की व्यवस्था की गई है और फोटो को प्रिंट कर मौके पर ही उन्हें दिया जा रहा है। सेल्फी का आकर्षण इतना अधिक है कि आमजन कतार में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सेल्फी का प्रिंट पाकर उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है।
विज्ञापन


भोजनशाला में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी किसान व आमजन कतार में खडे़ नजर आ रहे हैं। यहां आमजन को मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिल रहा है और हाथों-हाथ फोटो मिलने पर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और खान राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी जब किसानों के साथ भोजन करने के लिए गुरुवार को भोजनशाला पहुंचे, तो मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें