फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, सड़क पर फेंका शव

Thu, 25 May 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उदयपुर सम्भाग के बांसवाड़ा शहर में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दुष्कर्म के बाद युवती का शव निर्वस्त्र सड़क पर फेंक दिया गया। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेजपुर गांव में सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों को सड़क पर एक युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा दिखा। इस पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब बांसवाड़ा सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवती के कपड़े घटनास्थल पर शव के पास से ही बरामद हुए हैं। साथ ही, शरीर पर भी चोट के गंभीर निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर सड़क पर फेंक गए।

पुलिस ने आस-पास के लोगों से महिला की पहचान पता करने की कोशिश की, लेकिन अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने अन्य थानों से गुमशुदा हुए लोगों की जानकारी भी जुटाई है। हत्या कैसे की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें