फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर इंडिया के साथ सेल्फी लेने के लिए मची होड़

Fri, 03 Mar 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रॉफी
विज्ञापन
देश के हजारों युवाओं को पछाड़कर मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले कामिल खान बृहस्पतिवार को जोधपुर पहुंचे। खान के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखा गया। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में आयोजित हुए मिस्टर इंडिया के फाइनल में कामिल खान ने जीत दर्ज की। खिताब जीतन के साथ कामिल खान को ग्यारह लाख रुपए की ईनामी राशि भी मिली है। मिस्टर इंडिया कांटेस्ट के लिए देश भर में एक प्रोडक्शन हाउस की ओर से आॅडिशन लिए गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद 70 लोगों को सेमीफाइनल के लिए के शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद खान ने सभी सेमीफाइनलिस्ट को पछाड़ते हुए खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले के लिए निर्णायक भूमिका में उर्वशी रातौला,मधुर भंडारकर, मॉडल जोया अफरोज थे। मिस्टर इंडिया का खिताब जीतते ही कामिल खान को सिल्वर स्क्रीन के आॅफर भी मिलने लगे है। खान ने बताया कि उन्हें एक टीवी शो के लिए आॅफर मिला है। उन्होंने सफलत का श्रेय परिवारजन व मेहनत को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें