देश में संभवत: यह पहली बार होने जा रहा है कि कोर्ट के समन अब व्हाट्सएप और ई-मेल पर भेजे जाएंगे। यह अनूठी पहल राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रारंभ होने जा रही है।
दरअसल राजस्थान में प्रतिदिन 18 हजार से ज्यादा समन यहां की अदालतों में चल रहे 11 लाख से अधिक केसों में जारी होते है। इनमें 28 फीसदी से ज्यादा समन सरकारी कर्मचारियों के लिए होते है। इसमें मेडिकल ज्यूरिस्ट से लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारी सम्मलित होते है।
उम्मीद की जा रही है नई प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद तारीख पेशी में देरी नहीं होगी और सरकारी पैसे की भी बचत होगी।